Sadguru Kabir Youth Foundation मानवता के लिए समर्पित एक संगठन है, जो सद्गुरु कबीर की शिक्षाओं और विचारों को आधार बनाकर समाज में शांति, समानता, और प्रेम का प्रसार करने के लिए कार्यरत है। हमारा उद्देश्य मानवता को जागरूक करना, युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना, और समाज में व्याप्त भेदभाव, हिंसा, और अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना है।
हमारा संगठन युवाओं को जागरूक करता है कि वे अपने समय और क्षमता का सदुपयोग समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे रचनात्मक कार्यों में करें। इस दिशा में हम विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों, शिविरों और अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करते हैं, जिससे युवाओं को सही मार्गदर्शन और प्रेरणा मिल सके।
Vision & Mission
Vision (विजन)
हमारा विजन है एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना जहां हर युवा आत्मनिर्भर, जिम्मेदार, और राष्ट्र के प्रति समर्पित हो। हम युवाओं को बुरी चीज़ों से बचने और उनकी जगह अच्छी चीज़ें करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। हमारा संगठन युवा सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए एक सक्षम, जागरूक और संवेदनशील पीढ़ी का निर्माण करने की दिशा में कार्यरत है, जो सामाजिक समानता, नैतिक मूल्यों, और आध्यात्मिक जागरूकता के साथ राष्ट्र के विकास और मानवता की सेवा में अपना योगदान दे।
Mission (मिशन)
“सद्गुरु कबीर यूथ फाउंडेशन का मिशन है कि देश के युवाओं को सद्गुरु कबीर के आदर्शों के आधार पर सशक्त बनाना, उन्हें नशा, नकारात्मकता, और सामाजिक असमानता से दूर रखते हुए एक बेहतर और जागरूक नागरिक के रूप में विकसित करना। युवा अपनी ऊर्जा को नकारात्मक कार्यों से हटाकर सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों में लगाएं, यही सद्गुरु कबीर यूथ फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य है जिससे सकारात्मक और सशक्त समाज का निर्माण हो सके। हम शिक्षा, नैतिकता, और सामाजिक सेवा के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करते हैं, ताकि वे समाज निर्माण और राष्ट्रनिर्माण में अपना सार्थक योगदान दे सकें।”
हमारे उद्देश्य:
- सद्गुरु कबीर की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाना और विशेष रूप से युवाओं को जीवन में प्रेम, सत्य, और समानता के महत्व से अवगत कराना। समाज में शांति, सद्भाव, और एकता का प्रसार करना।
- युवाओं के लिए विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक, और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, ताकि वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
- मानवता की सेवा और सामाजिक उत्थान के कार्यों में युवाओं को सक्रिय रूप से शामिल करना।
- “मानव समाज में फैली हुई हर प्रकार की बुराई को दूर करने के लिए प्रयास करना, ताकि एक स्वच्छ, नैतिक और समर्पित समाज का निर्माण हो सके।”
