SADGURU KABIR YOUTH FOUNDATION

“सद्भाव, संगठन, सेवा एवं समर्पण“

“हमारा सपना, राष्ट्र के प्रत्येक युवक को आदर्श युवक बनाना”

For you

“कोशिश करने वालों की हार नहीं होती”

असफलता एक चुनौती है,
इसे स्वीकार करो।
क्या कमी रह गई,
देखो और सुधार करो।।

जब तक न सफल हो,
नींद चैन को त्यागो तुम।
संघर्ष का मैदान छोड़ कर
मत भागो तुम।।

कुछ किये बिना ही
जय जयकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की
कभी हार नहीं होती।।

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जाकर खाली हाथ लौटकर आता है।
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में।।

मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।।

असफलता एक चुनौती है,
स्वीकार करो।
क्या कमी रह गई,
देखो और सुधार करो।।

धारा के विपरीत जो चलता है,
वो ही सूर्य पर चढ़ता है।
समझो कौन अकेला उठ खड़ा है,
सारा जहाँ उसके पीछे खड़ा है।।

कोशिश करने वालों की
कभी हार नहीं होती।।