SADGURU KABIR YOUTH FOUNDATION

सद्भाव, संगठन, सेवा एवं समर्पण

हमारा सपना, राष्ट्र के प्रत्येक युवक को आदर्श युवक बनाना

MISSION MANAVNIRMAN

मिशन मानवनिर्माण

🙏🚩 सद्गुरु कबीर यूथ फाउंडेशन की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष संकल्प 🚩🙏

इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए हम आज से अपने नए अभियान— ✨ मिशन मानवनिर्माण ✨ की शुरुआत कर रहे हैं।

आज के इस पावन अवसर पर सद्गुरु कबीर यूथ फाउंडेशन अपने दो वर्ष पूर्ण कर रहा है। इन दो वर्षों की यात्रा ने हमें यह विश्वास दिलाया है कि यदि युवा जागृत हों, तो समाज और राष्ट्र में किसी भी प्रकार का सकारात्मक परिवर्तन लाना असंभव नहीं है।

इस मिशन का मुख्य उद्देश्य है—
👉 ऐसे सजग, संवेदनशील और मानवी गुणों से परिपूर्ण युवाओं का निर्माण करना, जो केवल स्वयं का विकास ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए भी समर्पित हों।

हमारा संकल्प है कि, इस मिशन के माध्यम से—

  • समाज से नशे की लत समाप्त हो।
  • भ्रष्टाचार और अन्याय का अंत हो।
  • हिंसा और अमानवीय घटनाओं पर रोक लगे।
  • हर युवा सत्य, प्रेम, करुणा और सेवा की राह पर चले।

जब ऐसे युवा समाज का नेतृत्व करेंगे, तब यह राष्ट्र पुनः अपनी सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत के साथ विश्व पटल पर विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित होगा।

🌟 हमारा आह्वान 🌟
हे देश के युवाओं!
यह समय केवल सपने देखने का नहीं, बल्कि उन्हें साकार करने का है। आइए, हम सब मिलकर इस महान मिशन का हिस्सा बनें।
👉 अपने जीवन को नशामुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और हिंसामुक्त बनाकर समाज में बदलाव के वाहक बनें।
👉 अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य को मानवता की सेवा में लगाएँ।
👉 इस आंदोलन का हिस्सा बनकर एक ऐसा भारत गढ़ें, जिस पर पूरा विश्व गर्व कर सके।

सरकार कोई भी आए, कोई भी जाए, लेकिन देश में भ्रष्टाचार, नशा, हिंसा और बेरोज़गारी बढ़ती ही जा रही है।
इसका समाधान केवल कानून या व्यवस्था से नहीं, बल्कि हमारे हृदय और सोच में बदलाव लाकर ही संभव है।

यही हमारा मिशन है—एक ऐसा अभियान, जो हर युवा और नागरिक में सजगता, संवेदनशीलता और मानवता पैदा करे।
जब हम अपने भीतर बदलाव लाएँगे, तभी देश में असली परिवर्तन संभव होगा और हमारा भारत फिर से सशक्त, संस्कारी और मानवता पूर्ण राष्ट्र बनेगा।”

**“देश में अभूतपूर्व बदलाव लाने के लिए आइए, हम सब एक साथ जुड़ें
यह मिशन हर एक भारतीय का है—हर उस युवा का, जो अपने देश को सशक्त, संवेदनशील और मानवीय बनाना चाहता है। यह किसी संस्था का निजी अभियान नहीं, बल्कि हम सबकी साझा जिम्मेदारी और सपना है।अभी प्रारंभिक चरण में हम एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक साथ आ सकते हैं। जैसे-जैसे हमारे कार्य और स्वरूप का विस्तार होगा, हम इसे और अधिक संगठित व व्यापक रूप देंगे।

🌟 आइए, अपने हृदय और ऊर्जा को इस महान मिशन में शामिल करें।
साथ जुड़ने हेतु नीचे दी गई व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करें और इस परिवर्तन के आंदोलन का हिस्सा बनें।
”**

https://chat.whatsapp.com/GUGXhE8IBDm6CHXQIcIJtL?mode=ems_copy_t

✨ आइए, मिलकर यह प्रण लें कि हम सब मिलकर इस मिशन को आगे बढ़ाएँगे और एक नया, सशक्त, मानवीय भारत बनाने में अपना योगदान देंगे।

🚩 सद्गुरु कबीर यूथ फाउंडेशन 🚩
“मानवता ही हमारा धर्म है, सेवा ही हमारी साधना।”